Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: घर में रखा सिलेंडर किसी बम से कम नहीं। इसलिए सिलेंडर में होने वाली लीकेज को हल्के में ना लें। ये लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। हरिद्वार के रुड़की में भी यही हुआ। यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में परिवार के चार बच्चों समेत पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिसौना गांव में रहने वाला परिवार सुबह के वक्त घर में खाना बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के लोग घर से बाहर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन वक्त बुरा था इसलिए तमाम कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुल सका। कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे घर की छत भी उड़ गई। अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। आगे पढ़िए