Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के हरबर्टपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। देहरादून के हरबर्टपुर में सेना के हवलदार की बीते बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई..इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कड़ी पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राकेश सिंह नेगी भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। बताया गया है कि बीते 15 अक्टूबर को राकेश एक महीने की छुट्टियों पर घर आए हुए थे। बीते गुरुवार शाम को राकेश की पत्नी रीमा नेगी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के शव का मुआयना किया तो उन्हें मृतक के गले की नस कटी हुई दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि हवलदार की मौत बुधवार रात 11 बजे के आसपास ही हो गई थी परंतु उसकी पत्नी ने पुलिस को गुरुवार शाम इसी सूचना दी। इतना ही नहीं हवलदार की मौत से पहले दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की बात भी सामने आई। आगे पढ़िए