Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के हरबर्टपुर में हाल ही में बीते बुधवार को एक फौजी की हत्या कांड का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आपको जानकारी होगी कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंधों में अड़चन बन रहे फौजी को उसकी पत्नी और उसके जिम ट्रेनर पति ने गला रेतकर और हाथ की नसें काट कर हत्या को अंजाम दिया था। जिस दिन फौजी की हत्या हुई उसके अगले दिन शाम में उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। इसके बाद से ही पुलिस का शक गहराता गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू की। जो सामने आया वो खौफनाक था। मृतक फौजी के भतीजे की तहरीर के आधार पर फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया है और वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। चलिए अब आपको संक्षिप्त से पूरी घटना के बारे में अवगत कराते हैं और बताते हैं कि कैसे फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर फौजी की हत्या को अंजाम दिया। मृतक फौजी राकेश सिंह नेगी दिवाली के लिए छुट्टी लेकर 14 और 15 अक्टूबर को अपने घर आया हुआ था। फौजी को यह भनक तक नहीं थी कि उसकी पत्नी रीना नेगी का तकरीबन 1 साल से विकास नगर स्थित एक जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध चल रहा था।