Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: अगर आप अपने घर में राइफल या रिवॉल्वर रखते हैं, तो इन्हें लेकर खासतौर पर सतर्क रहें। इनकी साफ-सफाई करते वक्त ध्यान रखें, कि हथियार में गोलियां ना हों। हथियार की सफाई करते वक्त बरती गई जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में भी यही हुआ। यहां रिवॉल्वर की सफाई करते वक्त अचानक गोली चल गई। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा घमंडपुर इलाके में हुआ। जहां 61 वर्षीय देवेश्वरी देवी पत्नी गोविंद सिंह शुक्रवार रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। घमंडपुर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल लाया गया था। देवेश्वरी देवी के सीने के पास गोली लगी थी। वो दर्द से तड़प रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आगे पढ़िए