उत्तराखंड में दिनदहाड़े युवती को बंधक बनाकर लूटा, नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

हल्द्वानी के लाल कुआं की नगीना कॉलोनी में बीते सोमवार को दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी लूट ली
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Nainital crime news: Girl looted in lalkuan
Image: Girl looted in lalkuan

नैनीताल: उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि लुटेरों का गिरोह अब सक्रिय हो चुका है। पहले रात के अंधेरे में लोगों के घर पर चोरी और डकैती करने वाले डकैत अब दिनदहाड़े डकैती कर रहे हैं। उनकी हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि अब वह लोगों के घरों के अंदर घुस कर उन को बंधक बनाकर उनके घरों से लाखों की चोरी कर फरार हो जा रहे हैं। हल्द्वानी के लाल कुआं में भी डकैती की कुछ ऐसी ही घटना घटी, जिसने पुलिस समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। हल्द्वानी के लाल कुआं की नगीना कॉलोनी में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी लूट ली और वहां से फरार हो गए हैं। केवल यही नहीं उन्होंने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसको जबर्दस्ती बेहोश भी किया। बताया जा रहा है की घटना के दौरान युवती के परिजन बाहर कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी। लुटेरों ने मौके का फायदा उठा को युवती को घर के अंदर ही बंधक बनाकर उसको बेहोश कर दिया और उसके घर से 2 लाख की नकदी और तकरीबन 10 तोला सोना लूट कर वह वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पटाखे फोड़ने को लेकर मचा बवाल, एक युवक की मौत
विरोध करने पर उन्होंने युवती के साथ मारपीट भी की। युवती की पीठ पर चोट के निशान आ रखे हैं। जब उसका परिवार वाले रात में घर पहुंचे तो वहां का मंजर देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर मे सब सामान बिखरा हुआ और युवती को बेहोशी की हालत में पाया जिससे वे बेहद डर गए। उसके बाद में वे युवती को फटाफट से अस्पताल ले गए। युवती अबतक ठीक तरह से होश में नहीं आ पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और एसएसपी ने कहा है कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। गहराई से पूछताछ और जांच जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा और घटना का जल्द खुलासा होगा। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। घटना हल्द्वानी जिले के लालकुआं के नगीना कॉलोनी की बीते सोमवार की बताई जा रही है जहां पर 21 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर लूटपाट लुटेरों ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ मारपीट की। युवती की मां नसीम ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उनका कहना है कि घटना तब हुई जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी और वह सब घर से बाहर जा रखे थे। महिला ने कहा कि लुटेरे घर पर आए और उसकी बेटी को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ मारपीट की। युवती की कमर में इंजेक्शन लगाने के और मारपीट के निशान भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भैया दूज के दिन उजड़ गया परिवार..भीषण कार हादसे में पति पत्नी की मौत
महिला ने कहा कि उनके घर में रखे 10 तोले के सोने के जेवरात और 2 लाख की नगदी लुटेरे लूट कर चले गए हैं और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि यह रुपए किच्छा में एक प्लॉट के लिए रखे थे। वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पीड़ित युवती अभी बयान देने की हालत में नहीं है और वह अभी भी बेहोश हो रखी है। वहीं एसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा है कि जेवरात और नकदी लूटने वाले पीड़ित परिवार के कोई करीबी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लुटेरों ने घर पर तभी हमला किया जब उसके घर पर कोई नहीं था। इसका यह मतलब है कि कहीं ना कहीं से लुटेरों को यह खबर थी कि उसके परिजन कहीं बाहर जा रहे हैं और युवती घर पर अकेली है। हालांकि मामले का पता युवती के होश में आने पर ही लगेगा। पुलिस ने डकैती के दौरान घर में मौजूद युवती की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से जांच चल रही है।