देवभूमि को किसकी नज़र लगी? घर में घुसकर बच्ची से रेप की कोशिश..विरोध करने पर काटी नाक

दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की की नाक काट दी। यही नहीं बीच बचाव करने आए माता-पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Bageshwar News: Abused girl in Bageshwar
Image: Abused girl in Bageshwar

बागेश्वर: कड़े कानून बनाए जाने के बाद भी बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुक नहीं रहे। उत्तराखंड जैसे शांत राज्य में भी बेटियों के साथ दरिंदगी की खबरें लगातार आने लगी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं, मामला बागेश्वर का है। जहां दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग संग दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी हैवानियत पर उतर आए। आरोपियों ने लड़की की नाक काट दी। यही नहीं बीच बचाव करने आए माता-पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में लूटपाट भी की। राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना काफलीगैर तहसील के एक गांव की है। जहां 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार रात 8 बजे घर के लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो लोग घर में घुस आए। युवकों ने घर में मौजूद किशोरी संग छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट डाली। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ का बेमिसाल किसान..गांव में लगाया मशरूम प्लांट, कई लोगों को रोजगार..कमाई भी शानदार
किशोरी के माता-पिता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। नाबालिग और उसके माता-पिता को घायल करने के बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी और वहां रखा कीमती सामान-नकदी लेकर फरार हो गए। बाद में किशोरी और उसके माता-पिता को ग्रामीण किसी तरह जिला अस्पताल ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस मामले में नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार और संजय मनकोटी नाम के युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है, जिसमें आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। पीड़ित के पिता ने एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिकायत मिलने पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास और लूट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश जारी है।