Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में एक शानदार काम पौड़ी गढ़वाल में होने वाला है। यहां सतपुली से लगी नयार घाटी में जल्द ही पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। कल से नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ हो जाएगा। नयार वैली में 19 नवंबर से 22 नवंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा। पौड़ी जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम समेत तमाम आला अधिकारी फेस्टिवल के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल की मदद से पौड़ी जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में नया स्थान मिलेगा। कल से सतपुली में राष्ट्रीय स्तर पर पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पायलट उड़ान भरेंगे। फेस्टिवल का आयोजन पौड़ी जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। डीएम ने इसे लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा ये जिले का पहला फेस्टिवल होगा, जिससे पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।