नैनीताल झील में नशेड़ी बोट वाले ने मचाया उत्पात...पर्यटकों की जान पर बन आई

नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो वहां बोटिंग करते हुए सावधान रहें। गुजरात से आए पर्यटकों के साथ नैनीताल के एक बोट चालक ने कुछ ऐसा किया, जिसने उनके पूरे ट्रिप का मजा किरकिरा कर दिया। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital news: Nainital drunk boatman misbehaved with tourists
Image: Nainital drunk boatman misbehaved with tourists

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल। हर साल हजारों पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन का दीदार करने आते हैं। अनलॉक में मिली ढील के बाद नैनीताल आने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ी है, लेकिन कुछ लोग उत्तराखंड की पर्यटन प्रदेश वाली छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे। मामला मल्लीताल क्षेत्र का है। जहां नाव चालक पर पर्यटकों से बदसलूकी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी नाव चालक शराब के नशे में धुत था। पर्यटकों की शिकायत पर नाव चालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। गुजरात के रहने वाले पंकज सिंघल अपने पिता और भतीजे के साथ नैनीताल घूमने आए हुए थे। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे वो मल्लीताल बोट हाउस क्लब के पास बोट स्टैंड पर पहुंचे। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने फेसबुक पर डाली लंबी चौड़ी पोस्ट..पुलिस ने आकर धर लिया
वहां तीनों लोग नौकायन करने के लिए चप्पू नौका में बैठ गए। बोट चल पड़ी। जैसे ही बोट बीच झील में पहुंची, नाव चलाने वाले को झपकी आने लगी। ये देख बोट में सवार तीनों लोगों के होश उड़ गए। बोट चालक को नींद में देख वो समझ गए कि उसने शराब पी रखी है। पर्यटकों ने जब नाव चालक से ठीक से बोट चलाने को कहा तो वो कभी इधर तो कभी उधर बोट ले जाने लगा। तब पर्यटकों ने उससे कहा कि वो बोट को वापस स्टैंड पर ले जाए, लेकिन बोट चालक ने इससे भी साफ इनकार कर दिया। बोट चालक बीच झील में पर्यटकों से लड़ने लगा, उनसे बदसलूकी करने लगा। जिससे पर्यटक बुरी तरह डर गए। खैर किसी तरह बोट झील के किनारे पहुंची। बोट से उतरने के बाद कहीं जाकर पर्यटकों की सांस में सांस आई। बोट चालक की हरकत से गुस्साए पर्यटक बाद में सीधे मल्लीताल पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपी बोट चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पर्यटकों की शिकायत पर पुलिस ने भी तुरंत संज्ञान लिया। चीता पुलिस के कांस्टेबल ललित कांडपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और नशे में धुत बोट चालक को पकड़ कर थाने ले आए। आरोपी की पहचान कमल के रूप में हुई। वो ड्रम हाउस मल्लीताल क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।