उत्तराखंड में फिर से कोरोना का डर..इस जिले में होगा साप्ताहिक लॉकडाउन

हरिद्वार जिले में जिला प्रशासन गुरुवार से बाजारों में साप्ताहिक बंदी फिर से लागू करने जा रहा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar News: Weekly lockdown in Haridwar
Image: Weekly lockdown in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोनावायरस एक बार फिर अपना असर दिखा रहा है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं। अमर उजाला की न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार जिले में जिला प्रशासन गुरुवार से बाजारों में साप्ताहिक बंदी फिर से लागू करने जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर एक बार फिर से यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और रेंडम सेंपलिंग शुरू होगी। इसके अलावा त्योहारी सीजन में काफी लोगों के संपर्क में हैं होटल कर्मचारियों व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों की भी सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक बुधवार को जिला प्रशासन साप्ताहिक बंदी के आदेश जारी करेगा। इसका मतलब है कि गुरुवार से हरिद्वार जिले में साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू हो जाएगी। हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री रविशंकर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि गुरुवार से साप्ताहिक बंदी दोबारा लागू होगी। व्यापारियों में भ्रम पैदा ना हो इसके लिए आज आदेश जारी होंगे। रेलवे स्टेशन पर सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भीड़ के संपर्क में आए व्यापारियों, होटल कर्मचारियों और तीर्थ पुरोहितों की भी सैंपलिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 15 हजार पुलिसकर्मियों को सौगात, एरियर की पहली किस्त जारी