Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल की सांस्कृतिक नगरी पौड़ी। जल्द ही इसे उत्तराखंड के पहले हेरिटेज शहर के तौर पर जाना जाएगा। इस तरह पौड़ी गढ़वाल के खाते में एक विशेष उपलब्धि जुड़ने वाली है। सांस्कृतिक नगरी होने के बावजूद पौड़ी शहर पर्यटन मानचित्र पर वो जगह हासिल नहीं कर पाया, जिसका वो हकदार है। उम्मीद है हेरिटेज सिटी बनने के बाद पौड़ी को उसका खोया हुआ गौरव और सम्मान दोबारा हासिल हो सकेगा। पौड़ी को प्रदेश के पहले हेरिटेज शहर के तौर पर डेवलप करने की तैयारी है। योजना का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। त्रिवेंद्र सरकार की पहल पर योजना पर तेजी से काम हो रहा है। कुछ समय पहले पौड़ी दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी को हेरिटेज शहर बनाने की घोषणा की थी। अब घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारी पूरी हो गई है। सीएम की घोषणा को लेकर पौड़ी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पौड़ी को हेरिटेज शहर बनाने के लिए उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसका इस्टीमेट बनकर तैयार हो चुका है। ब्लूप्रिंट भी बनकर तैयार है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही पौड़ी को हेरिटेज सिटी के तौर पर पहचाना जाएगा। योजना के तहत शहर में क्या-क्या काम होंगे, ये भी बताते हैं। पौड़ी के अपर बाजार, मॉल रोड, धारा रोड और दूसरे बाजारों को हेरिटेज स्ट्रीट के तौर पर विकसित किया जाएगा।