Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 8 साल पहले पहाड़ की बेटी किरन नेगी के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया था। किरन को इंसाफ दिलाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हुए। पहाड़ के लोगों ने सड़कों पर उतर कर सरकार से किरन को इंसाफ दिलाने की मांग की। इस घटना को 8 साल बीत चुके हैं, लेकिन किरन का परिवार आज भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। साल 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ में हैवानियत का शिकार हुई किरन नेगी के माता-पिता ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई। सीएम त्रिवेंद्र ने भी भरोसा दिया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तेज करने में सरकार की तरफ से हर जरूरी मदद की जाएगी।