Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। जिन क्षेत्रों में अब तक पुरुषों का दबदबा हुआ करता था, अब वहां भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नजर आता है। बेटियां हर क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित कर रही हैं। उत्तराखंड पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत सुषमा रानी भी पहाड़ की ऐसी ही होनहार और कर्तव्यनिष्ठ बेटियों में से एक हैं। हाल में सुषमा रानी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस को खुद पर गर्व करने का अवसर दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित ऑल इंडिया पुलिस फोर्सेज डिबेट कंपटीशन ऑन ह्यूमन राइट्स में हेड कांस्टेबल सुषमा रानी दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहीं।