Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: ‘कार्य ही पूजा है’। ये लाइन हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस लाइन को जीवन में उतार लेते हैं, उसे जीते हैं। पौड़ी के जिला होम्यो चिकित्सा विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत प्रीतम गैरोला ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। 27 नवंबर को इनकी शादी है। प्रीतम गैरोला ने शादी लिए छुट्टी ली हुई थी, लेकिन विभागीय कार्य निपटाने के लिए वो 26 नवंबर को मंगल स्नान के बाद सीधे दफ्तर पहुंच गए। दफ्तर आकर अपने विभागीय कार्य निपटाए। हालांकि शादी के लिए प्रीतम ने छुट्टी ली हुई थी, लेकिन इसके बावजूद वो दफ्तर पहुंच गए। यहां आकर काम भी किया। करीब एक घंटे तक वो दफ्तर में काम करते रहे। उसके बाद घर लौटे और विवाह की दूसरी रस्में निपटाईं। दूल्हे प्रीतम की दफ्तर में काम करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वो दफ्तर में विभागीय कार्य करते नजर आ रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, उन्हें सलाम कर रहे हैं। जिला होम्यो चिकित्सा विभाग में कार्यरत प्रीतम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एकाएक वो सोशल मीडिया की नई सनसनी बन जाएंगे। आगे पढ़िए