Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: आज के युवाओं के लिए प्रेम महज एक खेल बन कर रह गया है। वे जल्दबाजी में गलत इंसान से प्रेम करते हैं और फिर ताउम्र पछताते हैं। उनका प्रेम कभी-कभी उन पर ही भारी पड़ जाता है। उत्तराखंड के देहरादून से भी एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जो दर्शाती है कि किसी के ऊपर आंख मूंद के विश्वास करना और बिना परखे प्रेम करना भी घातक साबित हो सकता है। देहरादून में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली छात्रा ने उसके साथ लिव रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने युवक के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। उसने युवक के परिजनों के ऊपर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और शादी के बदले दहेज और प्लॉट मांगने का भी आरोप लगाया है। युवती क्लिमेंटटाउन स्थित एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। युवती ने पुलिस में मदद की गुहार लगाई है और तहरीर दी है। आइए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।