Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: आईपीएस अशोक कुमार। वो पुलिस अफसर जिन्हें उत्तराखंड पुलिस का चेहरा बदलने वाले अफसर के तौर पर जाना जाता है। अब तक डीजी लॉ एंड ऑर्डर के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी हैं। सोमवार को नए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने निवर्तमान डीजीपी अनिल रतूड़ी से विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने बतौर डीजीपी अपना पहला सर्कुलर जारी किया। जिसमें उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं, अपने लक्ष्यों के बारे में बताया। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग ही उनका लक्ष्य होगा। जनता को न्याय दिलाना पुलिस का काम है, जिसके लिए जनता को साथ रखना होगा। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता के लिए मित्र बनेगी और बदमाशों के लिए खौफ। थानों-चौकियों में पीड़ितों की शिकायत ना सुनने वाले थानेदार और चौकी प्रभारी दंडित किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने जनता के साथ, पुलिसकर्मियों के हितों पर भी अपने विचार रखे। तबादला नीति को लेकर डीजीपी ने कहा कि पुलिस रूल के हिसाब जो सही है उसी के आधार पर पुलिसकर्मियों के तबादले आदि किए जाएंगे। आगे पढ़िए