उत्तराखंड: 5 साल की बच्ची से हैवानियत, रेप के बाद झाड़ियों में फेंका..हालत नाजुक

हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक ने महज 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar News: Misbehave with 5-year-old girl Haridwar
Image: Misbehave with 5-year-old girl Haridwar

हरिद्वार: आखिर उत्तराखंड यह किस दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है? शांतिप्रिय राज्य माने जाने वाले उत्तराखंड में लगातार क्राइम रेट बढ़ रहा है। हमारी मासूम बेटियां अब उत्तराखंड में सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बेटी बचाओ का नारा महज बातों तक सीमित है। सच्चाई तो यह है कि हमारी बेटियां अब कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें जो किसी के भी होश उड़ा सकती हैं। यह खबरें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर हम मासूम बच्चियों के लिए कैसा समाज बना रहे हैं। क्या वाकई हम एक आदर्श समाज हैं या हम महज एक आदर्श समाज होने का ढोंग करते हैं। प्रदेश में बलात्कारी और दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं और वे खास कर छोटी बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं और उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं। यौन उत्पीड़न की ताजी खबर हरिद्वार जिले से सामने आई है। ईटीवी भारत डॉट कॉम की खबर के मुताबिक हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक महज 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को अपनी हिरासत में ले लिया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोग ध्यान दें..रोडवेज ने कम की वॉल्वो बस सेवाएं
आरोप है कि लड़के ने मासूम बच्ची का बलात्कार किया और अपनी इस घिनौनी हरकत को छुपाने के लिए बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। वो तो अच्छा हुआ कि वहां पर गुजर रहे कुछ लोगों की नजर बच्ची पर पड़ गई और उसको तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दे दी। पुलिस महकमे में भी घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकी गई 5 वर्ष की बच्ची की हालत बहुत खराब थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्ची बेहोश हो रखी थी। पुलिस ने तत्काल रुप से उसको हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। पथरी थाना प्रभारी सुखपाल सिंह के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बच्ची के झाड़ियों में पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची एम्स ऋषिकेश में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस नाबालिग आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।