Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल के बिंदु खत्म है हाथियों के झुंड ने सोने की तैयारी कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इससे पहले यह मजदूर कुछ समझ पाते हाथियों ने एक मजदूर को कुचल कर मार डाला.. जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को रात का खाना खाकर सभी मजदूर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच इमली घाट की ओर से आए हाथियों के झुंड ने वहां हमला कर दिया। मजदूर जब तक कुछ समझ पाते हाथियों ने एक मजदूर को कुचल कर मार डाला, जबकि उसके भाई के अलावा दो और मजदूरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजदूरों की चीख-पुकार सुन गोला नदी के किनारे रह रहे ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू किया और हाथियों को भगाने की कोशिश की। लेकिन हाथी इस कदर गुस्से में थे कि गांव वालों को भी भगा आ दिया। इस बीच पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाया गया। स्थानीय निवासी देवेंद्र मेहता और किशन सामंत ने अपनी कार से घायल मजदूरों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। वहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। रात करीब 11:00 बजे एसडीओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम वहां पहुंची। मजदूरों के मुआवजे की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: DM सविन का नेक काम.. दूर हुई सुदूर गांवों की सबसे बड़ी परेशानी