Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: सफलता की राह में कई चुनौतियों सामने आती हैं, मगर सफल केवल वही होता है जो उन चुनौतियों को पार कर लेता है। बीच में कई अड़चनें आती हैं मगर कठिन परिस्थितियों से न घबराने वाला ही सफलता को प्राप्त करता है। हाल ही में यूजीसी नेट की परीक्षा के परिणाम निकले। इसमें उत्तराखंड के एक होनहार युवक ने सफलता हासिल कर ली है और नेट की परीक्षा संस्कृत विषय से क्रैक कर ली है। नेट की परीक्षा में हर वर्ष सैकड़ो विद्यार्थी बैठते हैं और इसको क्रैक करना बेहद कठिन माना जाता है। मगर उत्तराखंड के एक होनहार युवक के अंदर पढ़ाई की ललक के कारण उसकी नेट की परीक्षा भी क्लियर हो गई है। हम बात कर रहे हैं सतीश चंद्र पनेरु की। सतीश की राह में कई मुश्किलें आईं मगर उन्होंने हार नहीं मानी। पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था, संसाधनों की कमी भी हुई मगर उनके मजबूत इरादे कमजोर नहीं हुए। उनके अंदर पढ़ने की इतनी ललक थी कि वे अपने पांच भाई-बहनों में आठवीं से अधिक शिक्षा ग्रहण करने वाले एकमात्र सदस्य हैं।