आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक नैनीताल कार्निवाल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
-
RajyaSameeksha Desk
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Kotabagh Adventure Festival Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे भी हैं, जो लगातार अपने कामों से जनता के दिलों में अलग जगह बना रहे हैं। अपने कामों से चर्चाओं में रहने वाले इन जिलाधिकारियों में से एक नाम सविन बंसल भी है...ये बात सच है कि आईएएस सविन बंसल के नेतृत्व में नैनीताल में कई ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं, जिनकी पहुंच अभी तक जनता से दूर थी। अब नैनीताल के जिलाधिकारी कोटाबाग को नई पहचान देने वाले हैं। आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक नैनीताल कार्निवाल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कोटाबाग मे कार्यक्रम स्थल जीआईसी कोटाबाग एवं चिन्हित साहसिक खेल कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज है जो अभी तक पर्यटकोें की पहुंच से दूर है। कोटाबाग मे पर्यटक गतिविधिया बढाने के उददेश्य से आगामी 26 दिसम्बर से कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - मसूरी में दिखने लगा वैसा अद्भुत नजारा..जैसा स्विट्जरलैंड और केपटाउन में भी दिखता है
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नैनीताल कार्निवाल के अन्तर्गत कोटाबाग, नैनीताल व भीमताल में एडवेंचर फैस्टिवल में पैराग्लाईडिंग, हाॅट एअर बैलून, एमटीबी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वाॅक, पैरा मोटरिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वाॅक एवं विलेज टूर, बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियां होंगी। इसके अलावा चिल्किया में राॅक क्लाइमिंग, रैपलिंग,जैमरिंग, जिप्लाइन व अन्य साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पैराग्लाइडिंग तथा कोटाबाग से घूघूखांन तक लगभग 40 किमी लम्बी एमटीवी रैली होगी। कोटाबाग के जलना गांव से पैराग्लाइडिंग की जायेगी। राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग परिसर मे कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन के स्टाल लगाये जायेेेंगे। कुल मिलाकर कहें तो डीएम की कोशिशें रंग ला रही हैं। आखिरकार अब कोटाबाग को भी नई पहचान मिल सकेगी।