Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: बीते रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े 7 बजे बागेश्वर के कपकोट में बिजली घर के इनकमिग फीडर के अंदर अचानक से एक चूहा घुस गया। चूहा घुसते ही बिजली घर के अंदर तार आपस में टकरा गए और एक जोरदार आवाज के साथ जबरदस्त धमाका हुआ है। धमाके से बिजली घर के अंदर कोहराम मच गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि 215 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। धमाके में फीडर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। वह तो अच्छा हुआ कि चूहे के कारण लगी आग ने बिजलीघर को नहीं जलाया वरना बहुत बड़ा नुकसान हो जाता। इससे कपकोट तहसील के 215 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। घटना के बाद से ही वहां पर कोहराम मचा हुआ है और सभी गांव में बिजली को वापस चालू करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है। निगम के कर्मचारी बिजली घर को हुए नुकसान की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। आज सुबह 11 बजे तक बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई और बिजली व्यवस्था सुचारु करने की भी कोशिश की जा रही है।