गंगनहर में डूबी दोनों नाबालिग बहनों की तलाश के लिए सोमवार से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मंगलवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से गंगनहर खंगाली, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Haridwar two girl drowned in canal
हरिद्वार: हरिद्वार के नारसन में गंगनहर में डूबकर लापता हुई नाबालिग बहनों का अब तक सुराग नहीं लगा है। पिछले दो दिन से दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की टीम अभियान में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। रेस्क्यू टीमों ने मंगलवार को भी पूरा दिन गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं प्रेमिका के साथ गंगनगर में डूबे युवक का उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। किशोरियों और युवक के घर में कोहराम मचा है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, ये भी जान लें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: त्रिवेंद्र कैबिनेट में 27 फैसलों पर मुहर...15 दिसंबर से खुलेंगे उच्च शिक्षण संस्थान
नारसन क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का क्षेत्र की नाबालिग लड़की से अफेयर चल रहा था। सोमवार को युवक अपनी प्रेमिका और उसकी छोटी बहन को साथ लेकर दोपहर में मोहम्मदपुर झाल पर पहुंचा। यहां प्रेमी-प्रेमिका आपस में बातें करने लगे। जबकि छोटी बहन थोड़ी दूरी पर खड़ी थी। तभी अचानक ना जाने क्या हुआ युवक और नाबालिग प्रेमिका ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बड़ी बहन को बचाने के लिए छोटी बहन भी नहर में कूद पड़ी। तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ग्रामीणों ने गंगनहर में कूदकर तीनों को बचाने की कोशिश भी की। इस दौरान ग्रामीण जैसे-तैसे युवक को बाहर निकालने में कामयाब हो गए, लेकिन अफसोस कि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें - देहरादून में प्लॉट के नाम पर 39 लाख की ठगी, लुट गई जिंदगी भर की कमाई..आप भी रहें सावधान
ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बचाने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन वो देखते ही देखते पानी की लहरों में लापता हो गईं। दोनों नाबालिग बहनों की तलाश के लिए सोमवार से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मंगलवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से गंगनहर खंगाली, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनकी तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं डूबकर मरे युवक का उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवक एक पेपर मिल में काम करता था, जबकि दोनों नाबालिग बहनें एक फैक्ट्री में काम करती थीं। पुलिस अपने स्तर पर दोनों बहनों की तलाश करा रही है।