Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: डिग्री कॉलेज खुलने का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। 15 दिसंबर से प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज खुल जाएंगे। एक बार फिर से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेजों को खोलने के मद्देनजर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को इसे लेकर एसओपी जारी कर दी है। वहीं कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश कब से शुरू होगा, ये भी पता चल गया है। पहाड़ी और मैदानी जिलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस संबंध में सभी कॉलेजों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुमकुम रौतेला की तरफ से जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में 4 जनवरी से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है..पर्वतीय जिलों में 30 कार्य दिवसों के लिए शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों के कॉलेजों में सर्दी की छुट्टियां 11 जनवरी से शुरू होंगी। इन कॉलेजों में 20 दिनों तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक की तरफ से शीतकालीन अवकाश को लेकर सभी राजकीय कॉलेजों के प्राचार्य को लेटर भेजा गया है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को भी पत्र भेजा गया है। आगे पढ़िए