उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश..सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लिया बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर उत्तराखंड कर दिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand High Court: Uttarakhand High Court Chief Justice RS Chauhan
Image: Uttarakhand High Court Chief Justice RS Chauhan

नैनीताल: तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए न्यायपालिका की अवमानना के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बोबडे की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। आंध्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जे के माहेश्वरी को सिक्किम हाई कोर्ट भेजने का फैसला लिया गया। सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए. के. गोस्वामी को आंध्र हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के लिए रिकमेंड किया गया है। कॉलेजियम ने इसके साथ ही तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आर. एस. चौहान को उत्तराखंड हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का फैसला किया है, जहां जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने के लिए रिकमेंड किया गया है। कॉलेजियम ने इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जज एस. मुरलीधर की नियुक्ति ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर करने का फैसला किया है। ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके साथ ही जस्टिस संजीब बनर्जी की नियुक्ति मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर किए जाने का फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में स्मार्ट बनेगा पुलिस सिस्टम, जल्द देखने को मिलेंगे 14 खास बदलाव..आप भी जानिए