Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार जिले का रुड़की शहर। यहां के एक गांव में डेढ़ महीने पहले एक बुजुर्ग और उसकी जवान पोती की हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई हैरान था। पहले बुजुर्ग की मौत को स्वाभाविक मौत का रूप दिया गया, कुछ ही दिन बाद बुजुर्ग की पोती भी की भी हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए हर इंतजाम किया था, लेकिन एक वाइस रिकॉर्डिंग ने दोनों का पाप सामने ला दिया। पुलिस जांच में पता चला कि बुजुर्ग और उसकी पोती कि हत्या पोते की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही की थी। दरअसल पोते सूरज की पत्नी रिया का पड़ोस के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके चलते पहले महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर ददिया ससुर की हत्या की। बाद में ननद को भी मार डाला। इस मामले में 16 दिसंबर को मानकपुर आदमपुर गांव में रहने वाले फैक्ट्रकर्मी सूरज ने अपनी पत्नी रिया और पड़ोस में रहने वाले रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पत्नी के फोन में उसे एक वॉयस रिकॉर्डिंग मिली है, जिससे रिया और रोहित के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़िए