उत्तराखंड: 2 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन, भीषण ठंड का अलर्ट..जानिए क्या होती है कोल्ड डे कंडीशन

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज ज्यादातर मैदानी शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। पहाड़ों में पाला गिरने से परेशानी बढ़ेगी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Cold Day Condition: Cold day condition in two districts of Uttarakhand
Image: Cold day condition in two districts of Uttarakhand

हरिद्वार: ऐसी ठंड पहले कभी नहीं देखी। इन दिनों हर तरफ बस सर्दी ही हॉट टॉपिक बनी हुई है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां दिसंबर के पहले पखवाड़े में पड़ी ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। ठंड और लगातार गिरते तापमान ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। कई मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने के साथ ही शीत दिवस यानि कोल्ड डे कंडीशन भी बनी रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जगहों के लिए कोल्ड डे कंडीशन संबंधी अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों के लिए ठंड से बचाव संबंधी एडवाइजरी भी जारी की है। पहाड़ों पर इन दिनों पाले का प्रकोप बढ़ गया है तो वहीं मैदानों में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड के चलते जनजीवन थम सा गया है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। कई जगह तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री तक कम है। आज कई जगह शीत लहर चलने का अनुमान है। जिससे ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी दिक्कतें बढ़ाएगा। आगे जानिए कया होती है कोल्डडे कडीशन

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रेमी के लिए बहू ने की ससुर-ननद को मार डाला..रिकॉर्डिंग ने खोला खौफनाक राज
कोल्ड डे कंडीशन से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। कड़ाके की ठंड ठिठुरा रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सभी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। चलिए आपको कोल्ड डे कंडीशन के बारे में भी बताते हैं। जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो तो उसे कोल्ड डे कंडीशन कहा जाता है। इस दौरान भयंकर शीतलहर का डर रहता है। आम तौर पर स्थिति को देखते हुए ऐसे इलाकों में अलर्ट या हाई अलर्ट जारी होता है। यू समझ लीजिए कि शीतलहर आम इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। शीतलहर का प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं रहता, लेकिन कोल्ड डे कंडीशन का असर लंबे वक्त तक बना रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है, हालांकि रविवार से मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है।