Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कहते हैं पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, कभी पहाड़ के काम नहीं आते, लेकिन अब ये तस्वीर बदलने लगी है। उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा शहरों का मोह छोड़ गांव की ओर लौट रहे हैं। यहां स्वरोजगार के माध्यम से अपनी तकदीर बदलकर क्षेत्र-प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं। ऊधमसिंहगर के रहने वाले अमित चावला ऐसे ही स्वावलंबी लोगों में से एक हैं। अमित अपनी कंपनी में इलेक्ट्रिक पैनल बनाते है, जिससे 30 से 50 फीसदी तक बिजली बचाई जा सकती है। इस तरह अमित की कंपनी में बने इलेक्ट्रिक पैनल ऊर्जा बचत में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। चलिए आपको अमित की जर्नी के बारे में बताते हैं। अमित मूलरूप से किच्छा के रहने वाले हैं। इस वक्त उनका परिवार रुद्रपुर के मॉडल कॉलोनी में रहता है। 37 साल के अमित की शिक्षा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने साल 2007 में बीटेक किया। इसके बाद वो दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करने लगे। आगे पढ़ें