Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अवैध शराब का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला यूएसनगर से सामने आया है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक शराब की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। बता दें कि रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक पॉश इलाके में एक घर के अंदर शराब की अवैध फैक्ट्री का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दो लोग मिलकर कई महीनों से शराब का उत्पादन कर रहे थे। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि पुलिस को अवैध शराब की फैक्ट्री के बारे में पता कैसे लगा। चलिए हम आपको बताते हैं दरअसल इस घर के अंदर शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान शराब के अवैध धंधे के ऊपर से पर्दाफाश हुआ और मामला कानून की निगाह में आया। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके से काफी सारी शराब की बोतलें बरामद की हैं। शराब की अवैध फैक्ट्री के संचालन के जुर्म में मकान मालिक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस अवैध फैक्ट्री के संचालन में उत्तराखंड रोडवेज के एक ड्राइवर का नाम भी सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी की कार्यवाही भी की जा रही है।