Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए तमाम जतन कर रहे हैं, लेकिन राहत मिल नहीं रही। पहाड़ में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। ठंडी हवाएं दिन भर बेचैन करती रहीं। बात करें मैदानों की तो हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिले कोहरे की चादर में लिपटे रहे। यहां रविवार को भी कोल्ड-डे कंडीशन बनी रही। ऊधमसिंहनगर के कई इलाकों में शीतलहर चलने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे की वजह से क्षेत्र में विजिबिलिटी कम बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात करें अगले चार दिनों के मौसम की तो सोमवार को मौसम के बिगड़े मूड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।