शादी से पहले जब मंगेतर के शराब का आदी होने की बात सामने आई तो युवती ने रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। आगे जानिए पूरा मामला
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Girl refuses marriage in haridwar
हरिद्वार: ‘इलाज से बेहतर बचाव है’ ये लाइन हमारी हेल्थ पर भी लागू होती है और जिंदगी पर भी। किसी शराबी-बदमिजाज जीवनसाथी के साथ रहकर हमेशा रोने से बेहतर है, रिश्ते को तोड़कर आगे बढ़ जाना। हरिद्वार के रुड़की में रहने वाली एक युवती ने भी यही किया। शादी से पहले जब मंगेतर के शराब का आदी होने की बात सामने आई तो युवती ने रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। शादी टूटने से नाराज युवक अब युवती और उसके परिवारवालों को धमकियां दे रहा है, फोन पर सब के साथ बदसलूकी भी करता है। बात जब हद से आगे बढ़ गई तो युवती पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा..युवक की दर्दनाक मौत
चलिए पूरा मामला बताते हैं। रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का रिश्ता कुछ समय पहले हरिद्वार के रहने वाले लड़के से हुआ था। लड़का हरिद्वार की ही एक कंपनी में जॉब करता है। अगले साल अप्रैल में दोनों की शादी होनी थी। युवती का कहना है कि सगाई के बाद युवक के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। वो शराब पीकर युवती को फोन करने लगा। फोन पर वो युवती के साथ गाली-गलौज भी करता था। युवती ने उसका फोन उठाना बंद किया तो युवक उसे मैसेज भेजकर तंग करने लगा।
यह भी पढ़ें - ठंड से ठिठुरा उत्तराखंड..2 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन, जानिए अगले 4 दिन का हाल
युवती ने मंगेतर को शादी का वास्ता देकर गलत संगत छोड़ने को कहा, उसे समझाया भी, लेकिन युवक नहीं माना। उसने शराब छोड़ने से साफ मना कर दिया। युवती के परिजनों ने भी उसे समझाया था, लेकिन जब युवक नहीं माना तो युवती ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने पर युवक आग बबूला हो गया और फोन कर के युवती से बदसलूकी करने लगा। युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती ने कहा कि रिश्ता टूटने से नाराज युवक उसका बुरा कर सकता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।