Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। हरिद्वार के लक्सर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते दो युवकों के ऊपर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दूसरे युवक को गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना लक्सर के बसेड़ा गांव की है। हमलावरों का पता नहीं लग पाया है। वारदात के बाद से ही हमलाकर फरार बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने बाइक सवार युवकों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद से गांव में ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस साढ़े 5 घंटे के बाद शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। बताया जा रहा है कि गांव में प्रेम प्रसंग के कारण दो परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश पल रही है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं