उत्तराखंड में 11 साल की गुड़िया से रेप के बाद हत्या..सड़क पर उतरे गुस्साए लोग

11 साल की मासूम संग दुष्कर्म के बाद हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बच्ची संग हुई हैवानियत से पूरा शहर सदमे में है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar news: People angry after misbehave with girl
Image: People angry after misbehave with girl

हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार। वो तीर्थ जहां लोग गंगा में अपने पाप धोने आते हैं। इसी मोक्षनगरी में रविवार को ऐसा महापाप हुआ, जिसने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया। यहां 11 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले बच्ची को इतनी यातनाएं दी गईं, जिसके बारे में सुनकर आपका कलेजा कांप उठेगा। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दूसरा आरोपी फरार है। बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए हरिद्वार की जनता सड़कों पर उतर आई है। लोग दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जनता के हवाले कर देने को भी कहा, ताकि वो उन हैवानों को खुद सजा दे सकें..हरिद्वार की एक कॉलोनी से रविवार को गायब हुई मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश एक तीन मंजिला घर से बरामद हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में भवन स्वामी मामा और उसके भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामा अभी पकड़ से बाहर है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर लोगों में गुस्सा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड घूमने आए थे 5 दोस्त.. भीषण हादसे की शिकार हुई कार, 3 दोस्तों की मौत
बच्ची की कॉलोनी में रहने वाले लोग रविवार रात को सोये नहीं, सोमवार को भी यहां मातम पसरा रहा। सोमवार को गुस्साए लोगों ने ऋषिकुल के पास मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। गुस्साए लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने पर उतारू थे और इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। पुलिस के समझाने पर भी जब लोग शांत नहीं हुए तो एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपी राजीव कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग जाम खोलने को तैयार हुए। वहीं सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया। शव मिलते ही परिजनों समेत कॉलोनी के लोग बिलख पड़े। बाद में कनखल के श्मशान घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्ची के साथ हुई हैवानियत से पूरा हरिद्वार गुस्से में है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।