Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के वीर सपूत आज देश की रक्षा से जुड़े कई पदों पर आसीन हैं। इस बीच पहाड़ के एक और सपूत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मूलतः उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल निवासी वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सोमवार को नौसेना में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक का चार्ज संभाला। उन्होंने नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाली। उन्होंने वाइस एडमिरल एसआर सरमा से कार्यभार ग्रहण किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे के स्नातक वाइस एडमिरल संदीप नैथानी 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति नौसेना की विद्युत शाखा में हुई थी। वह नौसेना के सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में जहाजों, पनडुब्बियों के लिए सभी प्रकार के उपकरणों और हथियार प्रणालियों के चयन, प्रेरण और रखरखाव से संबंधित सभी पहलुओं के प्रभारी होंगे। नैथानी आईआईटी, दिल्ली से रडार एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के पूर्व छात्र हैं। आगे पढ़िए