Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: संघर्ष से हासिल सफलता की कहानियां हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। एक ऐसी ही कहानी नैनीताल जिले से आई है, जिसके हीरो हैं नवल सिंह बिष्ट। नवल ने पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। अब वो जज के तौर पर सेवाएं देंगे। भूमियाधार गांव के रहने वाले नवल सिंह बिष्ट सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। नवल अपने जीवन में हमेशा से कुछ बड़ा करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत भी की। नवल ने 12वीं तक की पढ़ाई गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली से हासिल की। बाद में डीबीएस परिसर से ग्रेजुएशन किया। साल 2013 में उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से एलएलबी पास किया। एलएलबी करने के बाद नवल जिला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।