Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में बीते रविवार कुछ ऐसा हुआ जिसने समूचे उत्तराखंड को हिला कर रख दिया। मोक्षनगरी हरिद्वार में महज 11 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता और निर्दयता के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही हरिद्वार की सड़कों पर लोग बलात्कारी को सजा देने की मांग करते हुए एकजुट हो गए हैं। मृतक बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए हरिद्वार की जनता सड़कों पर उतर आई है। 2 दिनों से हरिद्वार की सड़कों पर लोगों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। लोग सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनको सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रही है। मगर अब यह घटना धीरे-धीरे राजनीतिक मोड़ लेती नजर आ रही है और 11 वर्ष की मासूम बच्ची के रेप के बाद अब मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है। बीती देर शाम को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उनको सांत्वना दी।