Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: सोशल मीडिया पर पनपे रिश्ते परिवारों को तबाह कर रहे हैं। अब पौड़ी गढ़वाल में ही देख लें, यहां सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की की राजस्थान के रहने वाले लड़के से दोस्ती हुई। थोड़े ही दिनों में दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की अपने घरवालों का प्यार भूल गई। लड़का जब लड़की से मिलने उत्तराखंड पहुंचा तो लड़की हर रिश्ते को भूल उसके साथ निकल गई। इधर लड़की के गायब होने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले लाडली के साथ अनहोनी की आशंका से कांप गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब गुमशुदा लड़की को बरामद किया तो एक ऐसी बात पता चली जिसे सुन लड़की के परिजन भी सन्न रह गए। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना श्रीनगर गढ़वाल की है। यहां बड़ियारगढ़ में रहने वाली 21 साल की लड़की 18 दिसंबर से लापता थी।