Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: समाधि शब्द सुनते ही आपके जहन में कई महापुरुषों और साधु-संतों की समाधि याद आ जाती होगी। मगर क्या आपने कभी वृक्ष की समाधि सुनी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक ऐसी ही अनोखी समाधि है जिसको सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। उत्तरकाशी जनपद में एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ के पेड़ की समाधि है। जी हां, इस बारे में शायद बहुत कम लोगों ने सुना होगा। उत्तरकाशी जनपद में एक चीड़ के महावृक्ष की समाधि है। जनपद मुख्यालय से चीड़ वृक्ष की समाधि 160 किलोमीटर दूर है और यह मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर स्थित है। यह समाधि स्थल पर्यटकों के लिए हमेशा से ही एक आकर्षण का केंद्र रहा है। साल 1997 की बात है जब भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ के पेड़ को महावृक्ष की उपाधि दी थी। इस महावृक्ष की लंबाई लगभग 60.65 मीटर ऊंची थी। मगर 2007 में उत्तरकाशी में आए तूफान के बाद यह वृक्ष टूट गया। आगे पढ़िए