उत्तराखंड के डॉ. जोशी ने KBC मे छोड़ी अमिट छाप..अमिताभ बच्चन ने की खुलकर तारीफ

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हुए डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने यहां भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। शो के जरिए उन्होंने पूरे देश का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की ओर आकर्षित किया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kaun Banega Crorepati Anil Prakash Joshi: Doctor Anil Prakash Joshi Kaun Banega Crorepati
Image: Doctor Anil Prakash Joshi Kaun Banega Crorepati

पौड़ी गढ़वाल: सोनी टीवी का मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’। शुक्रवार को पूरा उत्तराखंड इस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहा था। लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे थे, क्योंकि मशहूर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी इस शो में हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले थे। शुक्रवार रात ये इंतजार खत्म हुआ और पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। टीवी शो में शामिल हुए डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने यहां भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। शो के जरिए उन्होंने पूरे देश का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की ओर आकर्षित किया। यही नहीं वो चैरिटी के लिए 25 लाख रुपये जीतने में भी कामयाब रहे। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में फिल्मकार अनुराग बासु उनके जोड़ीदार के तौर पर नजर आए। पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ‘कर्मवीर’ के तौर पर कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल हुए। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन से कई मुद्दों पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद अमिताभ बच्चन भी डॉ. जोशी के कायल हो गए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: उत्तराखंड में फिर होगी आर्मी भर्ती रैली, 30 जनवरी तक करें आवेदन..पढ़िए पूरी डिटेल
शो की शुरुआत में डॉ. जोशी से उत्तराखंड से संबंधित कई सवाल पूछे गए। साथ ही पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई सवाल भी शो में पूछे गए। जिनका डॉ. जोशी और अनुराग बासु ने मिलकर जवाब दिया। शो के आखिर में डॉ. जोशी ने 25 लाख रुपये से जुड़े सवाल का जवाब दिया। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो गई। डॉ. अनिल प्रकाश जोशी से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि डॉ. जोशी मानव जीवन को मूल उद्देश्य की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। वो देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। बता दें कि पद्मभूषण डॉ. जोशी पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाले हैं। हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन हेस्को के माध्यम से देशभर में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले डॉ. जोशी पर्यावरण बचाने और गांवों की बेहतरी के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। उनके प्रयासों को देखते हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने उन्हें स्पेशल शो में आमंत्रित किया है। शो के माध्यम से उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर किया, साथ ही देशवासियों को हवा, मिट्टी और पानी के संरक्षण का संदेश भी दिया।