Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड में हालात काबू में आते नहीं दिख रहे। कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा उन लोगों को है, जो संक्रमण के खिलाफ फ्रंट लाइन पर सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक कई स्वास्थयकर्मियों की मौत हो चुकी है। अब एक बुरी खबर पौड़ी जिले से आई है। पौड़ी जिले ने कोरोना संक्रमण से अपना पहला डॉक्टर खोया है। पौड़ी के जिला अस्पताल में सेवारत वरिष्ठ सर्जन डॉ. वेद प्रकाश मौर्य का कोरोना से लड़ते-लड़ते निधन हो गया। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे डॉ. मौर्य की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई..8 दिसंबर से उनका एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सबको उम्मीद थी कि वो कोरोना से जंग जीत जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को वो कोरोना से जंग हार गए। जानकारी के मुताबिक पौड़ी के जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ. वेद प्रकाश मौर्य बीते 30 नवंबर को उत्तरकाशी में लगे 3 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप से वापस लौटे थे। अस्पताल में उनका रैंडम सैंपल लिया गया। जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।