Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड की बेटी ने उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हाल ही में दिल्ली पीसीएस-जे 2019 की परीक्षा पौड़ी गढ़वाल से नाता रखने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने क्रैक कर ली है और द्वितीय स्थान अर्जित किया है। दिल्ली पीसीएस-जे 2019 की परीक्षा पास करने के बाद अब वे जज बन गईं हैं और उन्होंने समूचे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। पीसीएस-जे की परीक्षा को पास करने के बाद कात्यायनी शर्मा कंडवाल आज अपने ससुराल ऋषिकेश पहुंचीं और उनके ससुराल वालों के बीच में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके परिवार ने उनका स्वागत भव्य तरीके से किया। कात्यायनी शर्मा कंडवाल का मायका पौड़ी में है और उनके पति प्रांशु कंडवाल भी मूल रूप से पौड़ी जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के रहने वाले हैं।