Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस विभाग में कई जरूरी बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। 1 जनवरी से राज्य के 9 पहाड़ी जिलों में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। यह अवकाश कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा। पुलिसकर्मी रोटेशन के अनुसार अलग-अलग दिनों में अलग-अलग साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे कार्यक्षमता बढ़ेगी और पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही साप्ताहिक अवकाश लागू करने का ऐलान किया था। आने वाली 1 जनवरी से उत्तराखंड के 9 पर्वतीय जिलों में स्थित थाना चौकी, पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।