Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के ग्राम पंचायत पंद्रहपाली के ठंडपानी गांव के निवासी नरेंद्र लाल का 16 वर्षीय बेटा ललित हाल ही में अपने दोस्तों के साथ स्थानीय घटबगड़ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के बीच मे अचानक ही उसको चक्कर आने लगा। उसके नाक से खून निकलने लगा और मुंह से झाग भी आने लगा, और ललित बेहोश हो गया। घटना के बाद खेल के मैदान में मौजूद बच्चे बेहद डर गए और उनके बीच में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्चों ने बेहोश हो रखे ललित के परिजनों को इस बारे में सूचित किया। परिजन तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और ललित को 108 एंबुलेंस सर्विस से जिला अस्पताल ले जाया गया मगर तब भी उसकी जान नहीं बच पाई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की पूरी तहकीकात के लिए पुलिस ने मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।