Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच में घमासान जंग छिड़ी हुई है और दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे की विफलताओं को गिनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों जमकर चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बीजेपी सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं के चलते आने वाले 2022 में उत्तराखंड के चुनाव हारने वाली है और इससे पहले 2021 में भाजपा के बीच में एक बड़ा भूकंप भी आने वाला है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी नेता एवं विधायक उनसे संपर्क में हैं और आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा के तमाम नेता भी उनसे वार्ता में लगे हुए हैं और अगर सब कुछ सही रहा तो 2021 में भाजपा में बड़ा भूचाल आएगा और बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक एवं नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।