उत्तराखंड पुलिस महकमे से दुखद खबर..भीषण हादसे में दारोगा की मौत

सुनील राणा पौड़ी जनपद में उपनिरीक्षक के तौर पर तैनात थे। हाल ही में कुंभ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार आए थे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar news: Uttarakhand police daroga sunil rana died
Image: Uttarakhand police daroga sunil rana died

हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस महकमे के लिए एक दुखद खबर है। हरिद्वार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में दारोगा की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब दारोगा बाइक पर सवार होकर किसी काम से बहादराबाद जा रहे थे। तभी हाइवे पर अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि सुनील राणा पौड़ी जनपद में उपनिरीक्षक के तौर पर तैनात थे। हाल ही में कुंभ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार आए थे। शनिवार को वे बाइक से किसी काम के लिए बहादराबाद जा रहे थे, लेकिन हाइवे पर हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।