Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक शानदार खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड की बेटियां लगातार राज्य का नाम गर्व से ऊंचा कर रही हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। देवभूमि की कई बेटियों ने भारतीय सेना में शामिल होकर समाज में उदाहरण पेश किया है और राज्य को गौरवान्वित किया है। नए साल की शुरुआत में एक बार फिर से उत्तराखंड की एक बेटी ने भारतीय वायु सेना में अपना नाम दर्ज करा दिया है। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं हल्द्वानी की बेटी से जो वायु सेना में ऑफिसर रैंक में चयनित हो गई हैं। नए साल की शुरुआत में ऐसी खबर आना बेहद सुखद है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा मेघा नेगी की जिनका सिलेक्शन वायु सेना में ऑफिसर रैंक में हुआ है। वे एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी की छात्रा हैं और एनसीसी एयर विंग की कैडेट भी। पहले अटेंप्ट में ही कई युवाओं को पछाड़कर उन्होंने भारतीय वायु सेना में जगह बना ली है और अपने मेहनत और लगन से अफसर का पद हासिल कर लिया है। उनके वायु सेना में अफसर के पद पर सिलेक्शन के बाद से ही समस्त कॉलेज प्रशासन और उनके घर में खुशी का माहौल पसर गया है।