Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के लिए अब पुलिस की निगाह से बचना संभव नहीं होगा। हादसों का सबब बनने वाले ओवरस्पीड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही प्रदेश की सड़कों पर हाईवे पेट्रोल पुलिस की तैनाती की जाएगी। पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा इंटरसेप्टर की खरीद की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस में खाली पदों को भरने की कवायद भी जारी है। ट्रैफिक पुलिस में 312 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती होने वाले नए पुलिसकर्मियों को हाईवे पेट्रोल में शामिल किया जाएगा। इस तरह प्रदेश में सड़क के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं। पिछले कुछ साल से प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसकी एक बड़ी वजह वाहनों की तेज रफ्तार होती है। हर दिन होने वाले सड़क हादसों में बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। एक्सीडेंट की वजहों पर चर्चा के लिए पिछले दिनों राज्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। जिसमें सड़क हादसे रोकने के लिए विशेष हाईवे पेट्रोल दल गठित करने का फैसला लिया गया। आगे पढ़िए