उत्तराखंड में अगले महीने से खुलेंगे सभी कॉलेज, अब रेगुलर चलेंगी क्लास..जानिए खास बातें

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दियों की छुट्टी खत्म होते ही सभी छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों को खोल दिया जाएगा। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा। पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand College: Colleges will open in Uttarakhand from February
Image: Colleges will open in Uttarakhand from February

देहरादून: कोरोना काल में स्कूल-कॉलेजों को खोलना आसान काम नहीं था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे चुनौती समझकर स्वीकार किया। नवंबर में सीमित छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए। बाद में 15 दिसंबर से यूजी और पीजी के प्रैक्टिकल विषय वाले छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों को खोला गया। वहीं दूसरे छात्र अब भी कॉलेजों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके लिए भी एक राहतभरी खबर है। फरवरी के पहले हफ्ते से सभी छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज खुल जाएंगे, यानी कॉलेजों के खुलने का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। प्रदेश में पिछले दस महीने से बंद यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को खोलने की तैयारी है। आज कॉलेज खोले जाने की तैयारी को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सभी कुलपतियों के साथ बैठक होनी है। जिसमें जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। फरवरी के पहले हफ्ते से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है। पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक शिक्षक ऐसा भी..कड़ी मेहनत से संवारा सरकारी स्कूल, दीवारें बोल उठी..देखिए वीडियो
छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में चल रही है, लेकिन जिन क्षेत्रों में नेटवर्क काम नहीं करता, वहां के बच्चे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे। पिछले दिनों 15 दिसंबर से प्रैक्टिकल विषय वाले छात्रों के लिए कॉलेजों को खोला गया था, लेकिन अन्य छात्रों के लिए अब भी कॉलेज बंद हैं। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी महज 15 से 20 प्रतिशत रही। अब सर्दी की छुट्टी खत्म होने के बाद सभी छात्रों के लिए कॉलेज खोलने की तैयारी है। प्रदेश के राज्य विवि और महाविद्यालयों में 11 जनवरी से सर्दियों की छुट्टी पड़ रही है। 20 कार्यदिवसों के लिए अवकाश रहेगा। ऐसे में चार से पांच फरवरी तक महाविद्यालय खुलेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार सर्दियों की छुट्टी खत्म होते ही सभी छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों को खोल दिया जाएगा। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा। पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। बता दें कि प्रदेश में 105 सरकारी महाविद्यालय हैं। इसके अलावा 18 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। सभी महाविद्यालयों में लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कॉलेज खुलने के बाद ये सभी छात्र सामान्य रूप से कॉलेज में कक्षाएं अटैंड कर सकेंगे।