उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का खतरा, पड़ोसी राज्यों से मिले खतरे के संकेत..जारी हुआ अलर्ट

कई राज्यों में कौओं और पक्षियों की मौत और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि होने की खबरों से उत्तराखंड में भी बेचैनी बढ़ गई है। प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand bird flu: Risk of bird flu in Uttarakhand
Image: Risk of bird flu in Uttarakhand

नैनीताल: पड़ोसी राज्यों में मरे हुए पक्षियों में घातक बर्ड फ्लू के वायरस पाए जाने की पुष्टि के बाद उत्तराखंड शासन ने राज्य में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया है। राहत वाली बात ये है कि फिलहाल प्रदेश में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। पिछले दिनों हिमाचल, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पक्षी मरे हुए पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने केंद्रीय गाइडलाइन का हवाला देते हुए सभी जलाशयों, आद्र भूमि आदि पर विशेष निगाह रखने को कहा है। गाइडलाइन के अनुसार जिन जगहों पर सबसे ज्यादा प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, वहां नजर रखनी होगी। कोई भी पक्षी मरा हुआ पाया गया तो आधे घंटे में वन अधिकारियों को सूचना देनी होगी। कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल में भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। प्रदेश में आसन बैराज, झिलमिल, नानक सागर, तुमड़िया, बैगुल आदि में प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये वो जगहें हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोनावायरस के बीच एक और बीमारी का खतरा..जारी हुआ अलर्ट
आसन बैराज में करीब 19 नस्ल के पक्षी पहुंचते हैं। इसी तरह झिलमिल और तुमड़िया बांध क्षेत्र भी प्रवासी पक्षियों का ठिकाना हैं। यहां अगर कोई भी पक्षी मरा हुआ पाया जाता है तो सैंपल लेकर आधे घंटे के भीतर वन्यजीव प्रतिपालक को सूचना देनी होगी। फिलहाल उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन पड़ोसी राज्य के मामले को देखते हुए उत्तराखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि हिमाचल में पौंग बांध झील में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इसी तरह राजस्थान और केरल में भी बर्ड फ्लू के मामले रिपोर्ट किए गए। कई राज्यों में कौओं और पक्षियों की मौत और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि होने की खबरों से उत्तराखंड में भी बेचैनी बढ़ गई है। इसे देखते हुए वन महकमा हरकत में आ गया है। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी वन प्रभागों के डीएफओ को अपने-अपने क्षेत्रों की नदियों के साथ ही जंगलों में निगरानी करने को कहा गया है।