Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। घर हो या बाहर, बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। अब हल्द्वानी में ही देख लें, यहां मकान मालिक ने अपने किरायेदार की गर्भवती पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दमुवाढूंगा क्षेत्र की है, जहां मूलरूप से बदायूं का रहने वाला दंपति, आरोपी राजू के यहां किराये पर कमरा लेकर रहता है। 2 जनवरी को महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। मौका पाकर मकान मालिक शनिवार की रात किरायेदार के घर में घुस गया। वहां किरायेदार की पत्नी अकेली थी। आरोपी राजू महिला संग छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया, आरोपी को खुद के गर्भवती होने की बात भी बताई, लेकिन आरोपी को उसकी हालत पर तरस नहीं आया।