उत्तराखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष के बिगड़े बोल, नेता प्रतिपक्ष पर की अमर्यादित टिप्पणी.. देखिए वीडियो

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाषण के दौरान कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bansidhar bhagat: Bansidhar bhagat speaks about indira hridayesh
Image: Bansidhar bhagat speaks about indira hridayesh

नैनीताल: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी और इस समय मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। ये बयान न सिर्फ ओछा है, बल्कि अमर्यादित भी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाषण के दौरान कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बीजेपी प्रदेश प्रमुख नेता प्रतिपक्ष को 'बुढ़िया' शब्द से संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पति काम से बाहर गया था..मौका पाकर मकान मालिक ने किया गर्भवती से दुष्कर्म
मामले के तूल पकड़ने के बाद जहां सियासी बवाल होने लगा है तो वहीं बयान को लेकर खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीटर पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहिन जी, आज मैं अति दुखी हूं। महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हूं जो मेरी तरह दुखी हैं। मैं कल आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा व पुनः क्षमा याचना करूंगा।' सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बंशीधर भगत ने कहा कि 'हमारी नेता विपक्ष कह रही हैं कि बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे?'। ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ की बसंती राणा को सलाम, डेढ़ हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा..दिखाई तरक्की की राह
बीजेपी नेता बंशीधर भगत ने ये विवादित शब्द जिस कार्यक्रम में कहे, वो नैनीताल जिले में आयोजित हो रहा था। वहीं पर बीजेपी नेता ने नेता प्रतिपक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की। बंशीधर भगत अपने बयान में नेता विपक्ष का जिक्र कर रहे हैं, उत्तराखंड विधानसभा में ये जिम्मेदारी डॉ. इंदिरा हृदयेश के पास है। दरअसल पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि बीजेपी के पांच से छह-विधायक उनके संपर्क में हैं। इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक हैं और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनके बयान को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। मामले के तूल पकड़ने के बाद खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगी है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: