Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई। बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष के लिए मंच से कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो बेहद अशोभनीय थीं। मामला बिगड़ते देख उत्तराखंड के सीएम को खुद ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से माफी मांगनी पड़ी। अपने बयान में बंशीधर भगत कहते नजर आए कि हमारी नेता प्रतिपक्ष कह रही हैं कि बीजेपी के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं। अरे बुढ़िया, तुझसे क्यों संपर्क करेंगे, तुझसे संपर्क करेंगे? क्या डूबते जहाज से संपर्क करेंगे? हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त बंशीधर भगत मंच पर ये शब्द कह रहे थे, उस वक्त मौके पर कई बीजेपी नेता मौजूद थे। इन लोगों ने भी बंशीधर भगत को रोकने की बजाय उनकी टिप्पणियों पर जमकर ठहाके लगाए। बीजेपी नेता बंशीधर भगत ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, उसे लेकर कांग्रेस में जबर्दस्त गुस्सा है। कांग्रेस ने उनके बयान को आहत करने वाला करार दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बंशीधर भगत की जुबान फिसली हो। वो पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। आगे पढ़िए